भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि झाबुआ जिले की सांस्कृतिक विविधता एवं महत्व को परिलक्षित करते भगोरिया हाट में सम्मिलित होकर बहुत आनंद आया है। फागुन का रंग चढ़ रहा है। भगोरिया में मदमस्त टोलियों ने एक नए उत्साह का संचार किया है, मन प्रफुल्लित हुआ है। वे कार्यक्रम स्थल पर ढोल-मांदल लिए नृत्य करते हुए दलों के साथ भगोरिया की मस्ती में झूम उठे। उन्होंने कहा कि टोलियों को नृत्य करते देख पांव अपने आप थिरकने लगते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भील महासम्मेलन का भारत माता, क्रांतिसूर्य टंट्या भील, राणा पुंजा एवं शबरी माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा है कि झाबुआ जिले की सांस्कृतिक विविधता एवं महत्व को परिलक्षित करते भगोरिया हाट में सम्मिलित होकर बहुत आनंद आया है। उन्होंने भील महासम्मेलन का भारत माता, क्रांतिसूर्य टंट्या भील, राणा पुंजा एवं शबरी माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ किया।
रोजगार के लिए युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने पूर्वजों का अभिनंदन करें और संस्कृति और विरासत को बनाए रखें। जनजातीय समाज के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। अब रोजगार के लिए युवाओं को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार प्रत्येक क्षेत्र में रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनजाति बहुल इलाकों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनजातीय विद्यार्थियों के लिए मेडिकल कॉलेज सहित अन्य प्रोफेशनल कोर्स की नि:शुल्क कोचिंग शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज खोलने की नीति में बदलाव किया गया है। इसमें सबसे पहले जनजातीय बहुल अंचल में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।उन्होंने कहा कि सोलर पम्प योजना के तहत नि:शुल्क बिजली देकर हर खेत तक पानी पहुंचाएंगे।
गरीबों के लिए निशुल्क एयर एंबुलेंस सेवा
मुख्यमंत्री ने कहा, उद्योगों की स्थापना के लिए अनुदान नीति बनाई गई है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए नि:शुल्क एयर एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था की गई है और दूध उत्पादकों को दूध उत्पादन पर 5 प्रतिशत बोनस तथा गाय खरीदने पर अनुदान दिया जाएगा।











Leave a Reply