भारत ने तीसरी बार जीती चैंपियंस ट्रॉफी न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हराया

Rakesh Mathur Avatar
ICC Champions Trophy 2025

दुबई। भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। दुबई में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को जीतने के लिए 252 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (76) की कप्तानी पारी के दम पर यह मुकाबला 49 ओवर में ही जीत लिया। रविवार को हुए इस मैच में भारत ने तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीत लिया है।

भारत ने बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी जीती है। भारत ने टूर्नामेंट में पिछली बार 2002 और 2013 में खिताब जीता था। किसी अन्य टीम ने इस प्रतियोगिता को तीन बार नहीं जीता है। भारत ने 2013 में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद 2017 के फाइनल में उसे पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। अब 2025 के फाइनल में वह खितीब जीत गया है।

रोहित के लगातार 12वें टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए भारत के स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन पर रोक दिया। इसमें कुलदीप यादव (2/40) और वरुण चक्रवर्ती (2/45) ने गेंद से महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रोहित (83 गेंदों पर 76 रन) और श्रेयस अय्यर (62 गेंदों पर 48 रन) की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारत ने छह गेंद शेष रहते 252 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिशेल (101 गेंदों पर 63 रन), माइकल ब्रेसवेल (40 गेंदों पर नाबाद 53 रन) और रचिन रवींद्र (29 गेंदों पर 37 रन) ने बल्ले से प्रमुख योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को कुछ चिंताजनक क्षणों का सामना भी करना पड़ा 38 साल बाद 183 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद उसने दो विकेट गंवा दिए, लेकिन केएल राहुल (33 गेंदों पर नाबाद 34) ने हार्दिक पांड्या की 18 रनों की तूफानी पारी के बाद अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए शानदार संयम दिखाया।

संक्षिप्त स्कोर:
न्यूजीलैंड: 50 ओवर में 251/7 (डेरिल मिशेल 63, माइकल ब्रेसवेल 53 नाबाद, रचिन रवींद्र 37; कुलदीप यादव 2/40, वरुण चक्रवर्ती 2/45।
भारत: 49 ओवर में 254/6 (रोहित शर्मा 76, श्रेयस अय्यर 48; मिशेल सेंटनर 2/46, माइकल ब्रेसवेल 2/28)।

Updated – भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 83 गेंद में 76 रन की पारी खेली. रोहित ने अपनी आक्रामक पारी में 7 चौके और 3 छक्के जमाए

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search