,

श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका: श्रमोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं के प्रवेश शुरू

Divya Raghuwanshi Avatar
श्रमोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं के प्रवेश शुरू

मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित शासकीय श्रमोदय आवासीय विद्यालय, मंगेली (जबलपुर) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह अवसर विशेष रूप से श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए है, जिनका चयन प्रवेश परीक्षा 2026 की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

     

प्रवेश प्रक्रिया को दो चरणों में विभाजित किया गया है। रीवा एवं शहडोल संभाग (रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया) के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, जबलपुर संभाग (जबलपुर, कटनी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, डिंडोरी, नरसिंहपुर) के अभ्यर्थियों के लिए 2 अप्रैल 2026 को प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। दोनों दिनों में समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। इनमें अंकसूची, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC), आधार कार्ड, समग्र आईडी, जाति एवं विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू), पासपोर्ट साइज फोटो, श्रमिक पंजीयन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं मेडिकल प्रमाण पत्र शामिल हैं।

विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें। अधिक जानकारी एवं मेरिट सूची देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट shramodayavidhyalayajbp.in  पर विजिट किया जा सकता है या संपर्क नंबर 0761-2971378 एवं 9644086853 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह पहल श्रमिक वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search