फेस ऑफ श्री शिवम “द स्टाइलिश किड – सीजन 3” का आगाज़

Divya Raghuwanshi Avatar

बच्चों को मिलेगा फैशन और टैलेंट दिखाने का शानदार मंच

सेंट्रल इंडिया के प्रमुख फैशन स्टोर “श्री शिवम” द्वारा “फेस ऑफ श्री शिवम – द स्टाइलिश किड सीजन 3” प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 4 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें बच्चे अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और टैलेंट का प्रदर्शन कर सकेंगे।

 

कार्यक्रम के पोस्टर के अनुसार, हर प्रतिभागी को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट और आकर्षक सरप्राइज गिफ्ट दिए जाएंगे। वहीं विजेताओं को ट्रॉफी और ग्रैंड प्राइज के साथ श्री शिवम के आधिकारिक पेज पर फीचर होने का मौका मिलेगा।

 

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में सीमित सीटें उपलब्ध हैं और रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी दिए गए QR कोड को स्कैन कर या मोबाइल नंबर 72229-55555 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

 

“Your Style. Your Ramp. Your Moment to Shine.” थीम पर आधारित यह आयोजन बच्चों को फैशन और मंचीय प्रस्तुति का नया अनुभव देगा। प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, नागपुर, भोपाल और जबलपुर सहित कई शहरों में किया जाएगा।

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search