दिल्ली मेयर पद पर कब्जे की भाजपा ने तैयारी पूरी की 14 विधायकों को निगम का सदस्य बनाया

Rakesh Mathur Avatar

नई दिल्ली। दिल्ली में अगले माह होने वाले एमसीडी मेयर चुनाव से पहले बीजेपी की राह आसान हो गई है। दिल्ली विधानसभा ने निगम में 14 विधायकों का मनोनयन किया है जिसमें से 11 बीजेपी और 3 आप के हैं। अब निगम सदन में बीजेपी के सदस्यों की संख्या 135 हो गई है जबकि आप के सदस्यों की संख्या 119 हो गई है। मेयर का चुनाव जीतने के लिए 131 सदस्य चाहिए।
निगम में विधायकों का मनोनयन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के साथ विधायकों को भी महापौर चुनाव में मतदान करने का अधिकार होता है। दिल्ली नगर निगम में वर्तमान में 238 पार्षद हैं। साथ ही सात लोकसभा और तीन राज्यसभा तथा 14 विधायकों के साथ कुल सदस्यों की संख्या 262 हो गई है।

इसमें 131 या उससे ज्यादा जो भी महापौर प्रत्याशी वोट ले लेगा उसकी जीत सुनिश्चित हो जाएगी। वर्तमान में भाजपा के 262 में से 135 सदस्य हैं। इसमें 117 पार्षद, सात लोकसभा सांसद और 11 विधायक शामिल हैं। जबकि आप के पास 113 पार्षदों और तीन राज्यसभा सदस्यों व तीन विधायकों के साथ उसके पास 119 सदस्य हो गए हैं। जबकि कांग्रेस के पास आठ सदस्य हैं। यह जानना भी रोचक है कि जंगपुरा से भाजपा विधायक तरविंदर मारवाह को भी सदस्य बनाया गया है जबकि मारवाह के बेटे इसी निगम में पार्षद हैं और वह विधायक बनकर निगम में साथ-साथ बैठेंगे।

उल्लेखनीय है कि निगम एक्ट के अनुसार हर वर्ष अप्रैल में होने वाली पहली निगम सदन की बैठक में महापौर का निर्वाचन होता है। 2022 में हुए निगम चुनाव में यह चौथे वर्ष का महापौर चुनाव होगा। अब तक तीन वर्षों के हुए महापौर चुुनाव में आप को जीत मिली है। 2022 में निगम चुनाव में आप के 250 में से 134 पार्षद जीतकर आए थे और भाजपा के 103, कांग्रेस के नौ तो तीन निर्दलीय पार्षद जीतकर आए थे।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search