एमपी: अनाधिकृत निर्माणाधीन सिनेमा हॉल की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 3 घायल

Rakesh Mathur Avatar

झाबुआ (मप्र)) मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में रविवार को एक निर्माणाधीन सिनेमा हॉल की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हादसे के समय वहां करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। उनमें से कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है।

पुलिस अधीक्षक (SP) पद्म विलोचन शुक्ला ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर थांदला रोड इलाके में दोपहर 1 बजे हुई। उन्होंने बताया, “इस घटना में मजदूर लाला सोमला (35) और प्रकाश प्रजापत (42) की मौत हो गई। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”


तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल ने बताया कि सिनेमा हॉल का निर्माण बिना अनुमति के अवैध रूप से किया जा रहा था। उन्होंने कहा, “घटना घटिया निर्माण कार्य के कारण हुई। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के परिजनों और घायलों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।”

थांदला रोड पर पेट्रोल पंप के पीछे एक सिनेमाघर का निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि मजदूर छत की सेंटिंग का काम कर रहे थे, तभी अचानक पूरी छत सेंटिंग समेत भरभराकर ढह गई। तेज आवाज के साथ छत का मलबा नीचे गिरा, जिसके नीचे कई मजदूर दब गए। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और बचाव कार्य शुरू किया।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search