दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में

Rakesh Mathur Avatar

भोपाल। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में 20 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वह कॉलेज से लौटी और शनिवार शाम छह बजे ऑटोरिक्शा से उतरकर अपने घर की ओर जा रही थी।
उन्होंने बताया, “आरोपी हेमराज सिंह (23) ने उसे रास्ते में रोका और उसके तीन साथियों ने उसे पास के पेड़ों के पीछे खींच लिया, जिसके बाद चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी शिकायत पर, हेमराज सिंह, नेपाल सिंह (20) और जितेंद्र सिंह (25) को गिरफ्तार किया गया है। चौथा आरोपी नाबालिग है उसे हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि उन पर भारतीय न्याय संहिता के तहत सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और आपराधिक धमकी का आरोप लगाया गया है।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search