पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन: क्या होगा आगे?

Lovely Shukla Avatar

New Delhi : हाल ही में हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के कारण भारत और पाक के बीच काफी दूरियां बढ़ गई है। आपको बता दे कि इस हमले में 26 मासूमों की जान चली गई। पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान की आतंकी संगठन टी आर एफ ने ली। इस बीच दोनों मुल्कों के लोगों में अपनी राय जाहिर की किसी में अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके तथा अपनी वीडियो बना के निकला।

इस हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तानी कलाकारों का भारतीय फिल्म जगत मे अपना कदम रखना मुश्किल होगा।
सालों बाद फवाद खान ‘अबीर गुलाल’ नाम की एक बॉलीवुड फिल्म से कमबैक कर रहे थे लेकिन अब सोशल मीडिया पर उसे बायकॉट करने के लिए मुहिम छिड़ गई है।

FWICE (फेडरेश ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज) ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान जारी किया है।

पाकिस्तान एक्टर “फवाद खान” फिल्म अबीर गुलाल के साथ 6 साल बाद कमबैक करने वाले थे । लेकिन सेशल मिडिया पर बायकॉट की मांग करने के बाद उनके लिए काफी मुश्किलों खड़ी हो गई। लोगों के पाकिस्तानी कलाकारों के साथ साथ यूट्यूब चैनल्स को भी बायकॉट करनेकी मांग की । इस मामले पर FWlCE ने अपनी प्रतिक्रिया जारी की उन्होंने के 2019 में हुए पुलवामा अटैक के निर्देशों को दोहराया। उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए पाक के कलाकारों पर बैन लगा दिया। उस दौरान निर्देश जारी किए गए थे कि कोई भी पाकिस्तानी एक्टर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करेगा। साथ ही भारत का कोई कलाकार भी उनके साथ काम नहीं करेगा।

पाकिस्तानियों की प्रतिक्रिया
आपको बता दे कि पाकिस्तान फिल्म अभिनेता फवाद खान और भारतीय अभिनेत्री वाणी कपूर की फिल्म 9 माई को रिलीज होने वाली थी लेकिन FWICE के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने अबीर गुलाल को अभी न रिलीज होने की आदेश दिया है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि इस फैसले से फवाद खान और पाकिस्तानी पर क्या प्रभाव पड़ेगा। हालांकि अभी तक फवाद खान ने ऐसा कोई भी पोस्ट जारी नहीं की। उन्होंने बस पहलगाम में हुए हमले के पीड़ित की परिवारों पर अपनी संवेदनाएं जताई।

Lovely Shukla Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search