टी-शर्ट ने संसद नहीं चलने दी

Rakesh Mathur Avatar

नई दिल्ली। गुरुवार को टी-शर्ट के विवाद को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। राज्यसभा तीन बार स्थगित होने के बाद अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं लोकसभा स्पीकर ने नाराज होते हुए कहा कि टी- शर्ट खोल कर आओ तब सदन चलेगा। राज्यसभा में चेयरमैन ने नाराजगी जताई और नियोमों का हवाला देते हुए टी-शर्ट उतार कर आने कहा। सासंदों ने कहा कि आपकी बात नहीं मानेंगे चाहें तो सस्पेंड कर दीजिए।


तमिलनाडु के डीएमके सांसद सदन में नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहन कर आए थे। उनपर “Delimitation – Tamil Nadu will fight, Tamil Nadu will win” लिखा हुआ था. इसका मतलब है त‍मिलनाडु लड़ेगा, तमिलनाडु जीतेगा, पर‍िसीमन में न्‍याय हो…) कुछ सांसद तो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी वाली स्टोल ओढ़कर आए थे. इसमें “uncivilised” शब्द लिखा था, जिसमें पहले दो अक्षर ‘U’ और ‘N’ को काटा गया था।


राज्यसभा में गुरुवार को कोई विशेष काम नहीं हुआ और तीन बार स्थगित होने के बाद संसद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में भी कुछ ऐसा ही रहा। स्पीकर ने नियम 349 का हवाला देते हुए कहा कि नारे लिखे हुए कपड़े पहन कर सदन में नहीं आ सकते।


चाहें तो सस्‍पेंड कर दीजिए
चेयरमैन ने डीएमके सांसदों के आचरण पर आपत्‍त‍ि जताई। फ्लाेर लीडर्स के साथ बैठक में उन्‍होंने कहा कोई भी सांसद इस तरह की टीशर्ट पहनकर नहीं आ सकता। यह सदन के नियमों के ख‍िलाफ है। इसके बावजूद डीएमके सांसद उनके बयान से सहमत नहीं हुए। उन्‍होंने कहा, आप चाहें तो हमें सस्‍पेंड कर दीजिए लेकिन हम टीशर्ट नहीं बदलेंगे। इसके बाद जब सदन शुरू हुआ तो फ‍िर हंगामा करने लगे। डीएमके सांसदों ने कहा कि सरकार ने परिसीमन मुद्दे का स्पष्टीकरण नहीं दिया, जिससे दक्षिणी राज्यों का संसद में प्रतिनिधित्व घट सकता है।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search