फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते गिरफ्तार

Rakesh Mathur Avatar

मनीला। फिलीपींस के पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर विशेष विमान से डच शहर हेग ले जाया गया है। दुतेर्ते ने 2016 से 2022 के अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान नशे के खिलाफ सघन अभियान चलाया था जिसमें हजारों तस्कर मारे गए थे। दुतेर्ते ने जनता को निर्देश दिए थे कि यदि उनके पड़ोस में कोई नशे का सौदागर हो तो उसे गोली मार दें। उन्होंने आश्वासन दिया था कि ऐसे गोली मारने वालों को वे बचा लेंगे। इतनी मौतों के कारण ही अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।


रोड्रिगो दुतेर्ते की बेटी सारा दुतेर्ते ने द फिलीपीन स्टार को बताया कि उनके पिता हांगकांग से मनीला लौटे थे तभी रात को उन्हें मनीला के मुख्य हवाई अड्डे पर नाटकीय ढंग से जबरन उठा कर विशेष विमान में धकेला और उन्हें हेग ले गए। यह न्याय नहीं बल्कि उत्पीड़न है। सारा फिलिपींस का उपराष्ट्रपति हैं।

79 वर्षीय दुतेर्ते ने महज एक दिन पहले ही हांगकांग में आईसीसी की कड़ी आलोचना खी थी। उन्होंने वहां लोगों से पूछा कि उन्होंने नशे के खिलाफ जो अभियान चलाया था वह गलत था क्या। यह अलग बात है कि उन्होंने नशे के सौदागरों के खिलाफ बेरहम और खूनी अभियान चलाया था। उस उत्साह में उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच भी खूनी संघर्ष हुआ था।


डच शहर द हेग में स्थित आईसीसी ने पहले कहा था कि वह दुतेर्ते की जांच कर रहा है, लेकिन फिर भी उनकी गिरफ्तारी ने देश को चौंका दिया। दुतेर्ते की गिरफ्तारी की सूचना पाकर उनके हजारों समर्थक हवाई अड्डे पर जमा हो गए तथा सुरक्षाबल के जवानों के साथ उनकी मुठभेड़ भी हुई।

दुतेर्ते ने 2019 में फिलीपींस को आईसीसी से अलग कर लिया था। आलोचकों ने इस कदम की निंदा की थी और इसे खुद को जवाबदेही से बचाने का प्रयास बताया था। लेकिन आईसीसी की वापसी प्रणाली के तहत, न्यायालय किसी देश की सदस्यता अवधि के दौरान किए गए अपराधों पर अधिकार क्षेत्र रखता है। इस मामले में, 2016 से 2019 के बीच अपराध माना गया है।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search