राजधानी भोपाल में भगवान श्री राम के प्रकटोत्सव पर पद्मश्री प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा की गूंजेगी स्वरलहरियां

Divya Raghuwanshi Avatar

भोपाल।राजधानी भोपाल में आगामी 6 अप्रैल कों सकल हिंदू समाज के आराध्य भगवान श्री राम के प्रकटोत्सव पर देश के ख्याति प्राप्त भजन गायक अनूप जलोटा की स्वरलाहरियां गूजेंगी। मौका है रघुवंशी समाज के संगठन रामोत्सव हिंदू संस्कृति उत्सव समिति भोपाल द्वारा श्री रामनवमी पर आयोजित रामोत्सव 2025 का। संगठन द्वारा इस मोके पर सांगीतमय सुन्दरकाण्ड, भगवान श्री राम की महाआरती, भव्य एवं आलौकिक शोभयात्रा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इसलिए आशय की जानकारी संगठन द्वारा गुरुवार भोपाल के होटल पलाश में आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। संगठन के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र रघुवंशी, दिव्या रघुवंशी ने बताया कि इस वर्ष भगवान श्री राम का जन्मोत्सव अपार श्रद्धा, भक्ति ओर दिव्यता के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अप्रैल कों सुबह 9 बजे जवाहर चौक स्थित रघुकुल भवन में संगीत में सुंदरकांड के साथ होगा, जहां भगवान श्री राम की पूजा अर्चना के साथ महा आरती का आयोजन रखा गया है। तत्पश्चात दोपहर 3 बजे भव्य एवं अलौकिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में भगवान श्री राम का दरबार आकर्षण का केंद्र रहेगा। यात्रा रघुकुल भवन से शुरू होकर जवाहर चौक न्यू मार्केट होते हुए रविंद्र भवन पहुंचकर पूर्ण होगी। प्रेस वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर रघुवंशी, आयोजन समिति के अध्यक्ष अजमेर रघुवंशी, रंजीत सिंह, रंजना रघुवंशी एवं डॉ सुनंदा रघुवंशी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सांस्कृतिक संध्या का आयोजन-

आयोजन समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर रविंद्र भवन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 5 बजे से भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ होगा तत्पश्चात दिल्ली के सुप्रसिद्ध रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। रात्रि 7 बजे से देश की ख्याति प्राप्त भजन गायक अनूप जलोटा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search