ऑपरेशन सिंदूर भारतीय इतिहास कासबसे बड़ा व सफल अभियानः मोदी

Rakesh Mathur Avatar

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ कार्यक्रम में शनिवार को शामिल हुए और मध्य प्रदेश को कई सौगातें दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश में सुविधाएं बढ़ेंगी, विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने अपने संबोधन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती है. 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है, राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। देवी अहिल्याबाई होल्कर कहतीं थी कि शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पहलगाम में आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारे संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की है. उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है. आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है।.”

पीएम मोदी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना। कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थीं. उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी। उन्होंने कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभु सेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना। आज शुरू की गई परियोजनाएं उनकी इस सोच को साकार करती हैं.”

ऑपरेशन सिंदूर पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पहलगाम में आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया उन्होंने हमारी संस्कृति पर प्रहार करने की कोशिश की है। उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है. ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है. जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब भारत का एक-एक नागरिक कह रहा है, अगर तूम गोली चलाओगे तो मान कर चलो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा।”

1271 अटल ग्राम की सौगात

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर 1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 480 करोड़ रुपए से अधिक की पहली किस्त हस्तांतरित की।. ये भवन ग्राम पंचायतों को स्थायी बुनियादी ढांचा प्रदान करेंगे, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यों का प्रबंधन, बैठकों का आयोजन करने और रिकॉर्ड को अधिक कुशलता से बनाए रखने में सहायता मिलेगी। उन्होंने इंदौर मेट्रो, दतिया-सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search