मध्य प्रदेश में मोहन सरकार का बजट कोई नया टैक्स नहीं, 30 लाख नए रोजगार

Rakesh Mathur Avatar
Budget 2025-26 Bhopal

भोपाल। मध्य प्रदेश बजट 2025-2026 में पिछली बार की ही तरह कोई नया कर नहीं लगाया गया है। प्रदेश में 30 लाख नए रोजगार सृजित होंगे। श्री कृष्ण पाथेय के लिए 10 करोड़ और राम वन पथ गमन के लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राज्य में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेंगे।


बजट भाषण की शुरुआत वित्त मंत्री देवड़ा ने कविता सुनाकर की। उन्होंने कहा- यही जुनून, यही एक ख्वाब मेरा है…वहां चिराग जला दूं जहां अंधेरा है…जनता व जनप्रतिनिधियों की बेशुमार फरमाइशें हैं..कर सकें हम सब पूरी, ये हमारी कोशिशें हैं।


बजट सत्र के दौरान बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार में सदन में कहा कि सरकार झूठे आंकड़े पेश कर रही है। दलित, आदिवासी के विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। नल जल योजना में भ्रष्टाचार हो रहा है। गौ माता सड़कों पर है। बजट भाषण के बीच कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया। उसका कहना था कि ये बजट जनता के लिए नहीं है। किसानों को वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य नहीं दे रहे। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही। मध्य प्रदेश का हर एक नागरिक 50 हजार के कर्ज में है।


वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी और गतिशील मध्यप्रदेश का स्वप्न साकार करेंगी। इसके लिए 80 करोड़ रु.का प्रावधान प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी। इसके अंतर्गत ग्रामीण नागरिकों को सस्ता और सुलभ परिवहन उपलब्ध होगा। परिवहन के संसाधन, अधोसंरचना और आधारभूत सुविधाओं के विकास का लक्ष्य इस योजना के अंतर्गत चिह्नित किया गया है।

पीएम फसल योजना के लिए 2000 करोड़

वित्त मंत्री ने कहा कि धान उपार्जन पर प्रोत्साहन राशि देने के लिए 850 करोड़ का प्रावधान किया गया। किसान प्रोत्साहन योजना के लिए 5230 करोड़, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 2 हजार करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है।

39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि, संबल योजना में 700 करोड़ का प्रावधान होगा। विदेश में पढ़ने के लिए छात्रवृति दी जाएगी। प्रदेश में 3 लाख से ज्यादा रोजगार सृजित किए जाएंगे। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन शूरू किया जाएगा। 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत 100 करोड़ राशि का प्रावधान किया गया। 11 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय खुलेंगे। स्वास्थ्य के लिए 23 हजार 533 करोड़ का प्रावधान किया गया। पर्यटन पर सरकार का खास फोकस है। 507 करोड़ से 14 स्मारकों का निर्माण होगा। ओंकारेश्वर में तैयार होगा लोक। धर्म,स्कृति, पर्यटन के लिए 1160 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

4.21 लाख करोड़ रु. का बजट


बजट 4 लाख 21 हज़ार 32 करोड़ का है। राजस्व व्यय 2 लाख 90 हज़ार 261 करोड़ रुपए का होगा। पूंजीगत परिव्यय रुपए 85 हज़ार 76 करोड़ होगा। राजकोषीय घाटे की सामान्य सीमा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की 3 प्रतिशत रहेगा। 2025-26 में राजकोषीय घाटा रुपए 78 हजार 902 अनुमानित है जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 4.66 प्रतिशत है।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search