मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है।

Divya Raghuwanshi Avatar

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी के पास अपने मासिक धर्म स्वास्थ्य को सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से प्रबंधित करने के लिए आवश्यक संसाधन, जानकारी और सहायता उपलब्ध हो।

सुश्री मदीहा रेशमवाला को वायरलेस फीमेल नेटवर्क (साउथ अफ्रीका) द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के लिए वैश्विक राजदूत नामित किया गया है, जो मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई करने पर केंद्रित एक वैश्विक अभियान है यह नियुक्ति मासिक धर्म स्वास्थ्य को एक निजी चिंता के रूप में नहीं बल्कि एक मानवाधिकार मुद्दे के रूप में संबोधित करने के महत्व को उजागर करती है. WFN की फाउंडर वेलेरी नायडू, हैशल फाउंडेशन और श्रीमती शबाना अकील खान के सहयोग से इल्म द स्टडी सर्किल ग्रुप के लड़कियों और लड़कों के बीच एक अभियान के रूप में 30 से ज़्यादा लोगों को सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं और लड़कियों को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना है, विशेष रूप से उन महिलाओं को जो गरीबी या अन्य बाधाओं के कारण इन तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करती हैं। इस खास कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई मेट एंड मेस्ट्रो के सह संस्थापक श्री मोहसिन खान, डॉ जसप्रीत कौर अमरीन खान , सोनल भंडारी, नाहिद खान, स्पेशल चाइल्ड शायना खान, अरीधा मुंशी वा भोपाल इनफ्लुएंसर पेज के रहमान रईस

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search