डरबन के ‘वायरलेस फीमेल नेटवर्क’ की वैश्विक कार्यशाला का भोपाल में सफल समापन, 13 बने स्नातक

Divya Raghuwanshi Avatar

साउथ अफ्रीका के डरबन शहर स्थित वायरलेस फीमेल नेटवर्क” (WFN) एक NGO है जो महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक उन्नति, मासिक धर्म स्वास्थ्य और लैंगिक असमानताओं को कम करने पर ध्यान केंद्रित करता है

श्रीमती वैलेरी नायडू जी द्वारा 12 महीने की वैश्विक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भारत की वैश्विक राजदूत मदीहा रेशमवाला के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से 13 महिलाओं और पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस कार्यशाला में मासिक धर्म सुरक्षा, लिंग आधारित हिंसा, महिला नेतृत्व, मासिक धर्म आदि मुद्दों पर जानकारी दी गई। सभी 13 स्नातकों को 28 मई को भोपाल के मालवीय नगर स्थित मालाबार गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में कार्यक्रम स्वरूप सुश्री मदीहा रेशमवाला द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।

सभी स्नातकों के नाम सुश्री मदीहा रेशमवाला , श्रीमती मीता वाधवा, श्रीमती नीता मनवानी, डॉ.जसप्रीत कौर, सुश्री यशस्वी अग्रवाल, श्री मोहसिन खान, श्री अमित अग्रवाल, सुश्री चेतना गुरबानी , सुश्री नेहा श्रीवास्तव, सुश्री सबरीना खान, सुश्री सामिया पटेल, सुश्री सानिया ख़ालिद, सुश्री सुमेना खालिद रहे. इस सभा का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और परिणामोन्मुखी लक्ष्यों की दिशा में काम करना है ताकि कलंक और वर्जनाओं को खत्म किया जा सके।

हमारा उद्देश्य जागरूकता के साथ-साथ मासिक धर्म उत्पादों के प्रावधान के माध्यम से आम जनता तक पहुँचना भी है, इन स्नातकों का मानना है कि “TOGETHER WE CAN & WE WILL” कार्यक्रम में रिफ्रेशमेनेट पार्टनर वि. बि. कैटरर्स भोपाल, फरमाइश बाय अमित थे. साथ ही साथ फोटोग्राफी पार्टनर थे सौरभ सूर्यवंशी, गिफ्टिंग पार्टनर एफ . के. हर्बिका. बेवरेज पार्टनर जसप्रीत कौर, वीडियो रील पार्टनर द हिडेन भोपाल, सपोर्टेड पार्टनर सूरमा भोपाली, अरीधा मुंशी, सोनल भंडारी, कार्यक्रम आयोजित किया भोपाल की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी मेट एंड मेस्ट्रो ने वा कार्यक्रम के संचालक रहे ,श्री मोहसिन खान.

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search