रायपुर। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, साहित्य, खेल समेत समाज और लोकहित के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली 61 महिलाओं को गुरुवार को महतारी सम्मान मिला। उन्हें छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रुपिया माला, पुतरी और महतारी सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया।
समारोह का आयोजन नवसृजन मंच ने वृंदावन हॉल में किया। इसमें 12 महिला स्वयं सहायता समूहों को भी महतारी गौरव से सम्मानित किया गया। अब मंच की ओर से 2 अप्रैल को बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन होगा।
समारोह का उदघाटन महापौर मीनल चौबे ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं हमेशा दोहरे दायित्व का निर्वहन करती हैं। इसलिए उनका सम्मान किसी खास दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन होना चाहिए।
नवसृजन मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति का सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मान करना हमारे लिए गौरव का क्षण है। समारोह में किशोर महानंद, डीपीओ शैल ठाकुर, डॉ. प्रीति सतपथी, देवाशीष मुखर्जी, मनीषा सिंह, रश्मि चावरे, डॉ. तृष्णा साहू आदि मौजूद रहीं।
निशुल्क कानूनी सहायता
गायत्री साहू ने महिलाओं को निशुल्क कानून सहायता दी। महिलाओं को पारिवारिक हिंसा से बचाने के लिए अभियान चलाती हैं। वे जिला अधिवक्ता संघ की महिला सचिव हैं।
सैंकड़ों परिवार टूटने से बचाए:
महिला थाना प्रभारी मंजूलता राठौड़ ने सैकड़ों परिवार को टूटने से बचाया है। वे महिलाओं को सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों को लेकर लगातार जागरूक भी करती हैं।
धागा ज्वेलरी को दिलाई पहचान:
सोनल शर्मा ने शाति निकेतन अंतरराष्ट्रीय विवि से पीजी किया है। आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें धागे से ज्वेलरी बनाने का प्रशिक्षण दिया।
इन महिलाओं का भी हुआ सम्मान
राजनीति- कृतिका जैन, प्रीति स्वर्णकार पुलिस- मंजुलता राठौर निरीक्षक, ज्योति सिंह उपनिरीक्षक।
पत्रकारिता- सुप्रिया पांडे, तनु वर्मा, अर्चना जैन।
चिकित्सा- डॉ. अरुणिमा वर्मा, डॉ. प्रीति केशवानी, डॉ. ओमियंका अवधिया, डॉ. नेहा गोयल।
शिक्षा- डॉ. श्रद्धा वर्मा, तपस्विनी प्रधान, नीतू सिन्हा, संगीता होता, डॉ. प्रीति बिसेन, अर्चना साहू, वर्षा शर्मा, डॉ. शिल्पा कुलकर्णी, सुमन वर्मा, कल्याणी सतीश बंटे।
समाजसेवा- डॉ. महिमा सिंह ठाकुर, नीलिमा यादव, सीमा काटनकर, आरती दुबे, सुनीता पाठक, गौरी हलधर, लितीका महानंद, एम. वाणीश्री।
खेल- किरण गोलहानी, रजनी सिंह, अंजू साहू, यशोदा धुर्वे, मधु यादव।
कला- सोनल शर्मा, सोनाली चक्रवर्ती, विनय अग्रवाल, निशा सिंह, सोनल राजेश शर्मा, अनामिका।
समाजसेवा- डॉ. महिमा सिंह ठाकुर, नीलिमा यादव, सीमा काटनकर, आरती दुबे, सुनीता पाठक, गौरी हलधर, लितीका महानंद, एम. वाणीश्री।
साहित्य- डॉ. ज्योति मिश्रा।
मास्टरशेफ- प्रतिभा शर्मा।
आध्यात्म- किरण साहू।
इंटीरियर डेकोरेशन- देवयानी शर्मा।
पुलिस- मंजुलता राठौर निरीक्षक, ज्योति सिंह उपनिरीक्षक।











Leave a Reply