महंगाई और कर्ज से त्रस्त निम्न एवं मध्यम वर्ग

Divya Raghuwanshi Avatar

वर्तमान समय में देश का आम नागरिक—विशेषकर निम्न और मध्यम वर्ग—महंगाई और कर्ज के दोहरे संकट से बुरी तरह जूझ रहा है। आज जब एक तोला सोना 90,000 रुपए के पार पहुंच गया है, वहीं आम आदमी की आय और वेतन में उतनी तेजी से वृद्धि नहीं हुई है। यह आर्थिक असमानता न केवल आम जीवन को कठिन बना रही है, बल्कि सामाजिक और मानसिक तनाव को भी बढ़ा रही है।

1947 में जहां सोने की कीमत मात्र 88.62 रुपए प्रति तोला थी, वहीं तब के नेताओं का वेतन भी तुलनात्मक रूप से इतना था कि वे 300 ग्राम तक सोना खरीद सकते थे। आज प्रधानमंत्री का वेतन लगभग दो लाख रुपए प्रतिमाह है, लेकिन इस वेतन से वे मात्र 20 ग्राम सोना ही खरीद सकते हैं। बीते सात दशकों में सोने की कीमतों में 1000 गुना से अधिक की वृद्धि हो चुकी है, जबकि आय में महज 50 से 60 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

इस विसंगति का सीधा प्रभाव आम जनजीवन पर पड़ा है। बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की बचत खत्म हो चुकी है, और जरूरतें पूरी करने के लिए बैंक और साहूकारों से कर्ज लेना मजबूरी बन गई है। कई परिवार अब सोना गिरवी रखकर कर्ज ले रहे हैं और किस्तें चुका पाने में असमर्थ हो रहे हैं। इससे बच्चों की शिक्षा और पोषण जैसी बुनियादी जरूरतें भी प्रभावित हो रही हैं।

आर्थिक असंतुलन की यह स्थिति न केवल सामाजिक असुरक्षा को जन्म दे रही है, बल्कि देश की उत्पादकता और प्रगति को भी बाधित कर रही है। सरकार को चाहिए कि वह महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए और निम्न व मध्यम वर्ग के लिए वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करे। साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा कर आय में स्थिरता लाई जाए।

यदि महंगाई और आय के बीच यह खाई इसी तरह गहराती रही, तो आने वाले समय में सामाजिक असंतोष और आर्थिक अस्थिरता एक बड़ी चुनौती बन सकती है। समय की मांग है कि इस दिशा में नीतिगत निर्णय लेकर आम नागरिक को राहत दी जाए।

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search