13 जून 2025 को शुरू हुआ ऑपरेशन राइज़िंग लायन मध्य पूर्व में इज़रायल और ईरान के बीच एक बड़े सैन्य टकराव में बदल चुका है.
इज़रायल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमले किए, जिसके जवाब में ईरान ने सैकड़ों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन हमले किए.
18 जून 2025 तक इस युद्ध ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें 24 लोगों की मौत, 804 से अधिक घायल और हजारों लोगों का विस्थापन हुआ. इजराइल और ईरान के बीच लगातार छठें दिन जंग जारी है।
ईरान की ओर से बुधवार को इजरायल के ऊपर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला किया गया। इजरायल के तेलअवीव में आसमान से रात भर मिसाइलें गिरती रहीं। इजरायल में अधिकारियों ने लोगों को बंकरों के पास रहने को कहा है।
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे भीषण संघर्ष के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। जानकारी के मुताबिक अपने करीबियों की मौत से अलग-थलग पड़े।
खामेनेई के ठिकाने पर इजरायल ने बरसाए बम
इजरायली वायुसेना ने तेहरान के लवीजान इलाके में हवाई हवाई हमले किए हैं. इसे ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का गुप्त ठिकाना माना जाता है. इजरायल ने यह हमला खामेनेई के बयान देने के तुरंत बाद किया.
जर्मनी ने ईरान से परमाणु वार्ता शुरू करने का आह्वान किया
जर्मनी ने ईरान से परमाणु वार्ता फिर से शुरू करने का आह्वान किया है. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने कहा कि उन्होंने फ्रांस, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के मुख्य राजनायिक के साथ सोमवार को एक फोन कॉल में अपने ईरानी समकक्ष को यह संदेश दिया था.











Leave a Reply