भोपाल: शहर में नई खुली कैफे ‘चाय-कॉपी’ की ग्रैंड ओपनिंग पर कुछ ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एंटरटेनर विशाल कुमार शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर 24 घंटे पहले ही एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वह शाम 6 बजे कैफे की ओपनिंग पर आ रहे हैं और जो लोग मिनाल रेसीडेंसी के पास हैं, वे उनसे मिलने आ सकते हैं।

बस फिर क्या था! Vishal Sharma के फॉलोअर्स, जो खुद को Vishal Army कहते हैं, तय समय पर इतनी बड़ी संख्या में पहुंच गए कि कैफे में पैर रखने की भी जगह नहीं बची। विशाल को भी यह उम्मीद नहीं थी कि उनके कहने भर से इतनी बड़ी भीड़ इकट्ठी हो जाएगी।
यह विशाल शर्मा का दूसरा फैन मीटअप था। इससे पहले हुए पहले मीटअप में भी उनकी Vishal Army ने ग़ज़ब का उत्साह दिखाया था, लेकिन इस बार तो जैसे पूरा माहौल ही बदल गया। इस इवेंट पर मौजूद लोगों का कहना था कि जहां कई इंफ्लुएंसर अपने फॉलोअर्स की ताकत पर चलते हैं, वहीं विशाल शर्मा की Vishal Army अकेले ही सब पर भारी पड़ती है!
विशाल शर्मा के इस धमाकेदार मीटअप ने एक बार फिर साबित कर दिया और जब बात फिज़िकल मीटअप की आती है, तो उनकी Vishal Army किसी से कम नहीं!











Leave a Reply