घिबली स्टाइल तस्वीरें बनाने का नया ट्रेंड

Lovely Shukla Avatar

हाल के दिनों में, सोशल मीडिया पर स्टूडियो घिबली स्टाइल की तस्वीरें बनाने का एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। लोग अपनी तस्वीरों को जादुई दुनिया की तरह बनाने के लिए AI टूल्स का उपयोग कर रहे हैं।

स्टूडियो घिबली स्टाइल क्या है?

स्टूडियो घिबली जापान का एक मशहूर एनीमेशन स्टूडियो है, जिसकी फिल्में दुनिया भर में पसंद की जाती हैं। इस स्टूडियो की फिल्में जैसे कि स्पिरिटेड अवे, माई नेबर टोटोरो और हाउल्स मूविंग कैसल अपनी खूबसूरत बैकग्राउंड, फैंटेसी वर्ल्ड और इमोशनल टच के लिए जानी जाती हैं।

सोशल मीडिया पर कैसे छाया घिबली इमेज का ट्रेंड?

सबसे पहले, रेडिट और इंस्टाग्राम पर कुछ यूजर्स ने AI से बनी घिबली स्टाइल तस्वीरें शेयर करनी शुरू कीं। फिर क्या था, यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो गया और अब हजारों लोग AI टूल्स की मदद से अपनी फोटो को स्टूडियो घिबली स्टाइल में बदल रहे हैं।

ChatGPT और Grok की लिमिटेशन

OpenAI का ChatGPT और Elon Musk की कंपनी xAI का चैटबॉट Grok भी इमेज जेनरेट कर सकते हैं, लेकिन दोनों की अपनी लिमिटेशन हैं। ChatGPT ने फ्री यूजर्स के लिए तीन इमेज प्रतिदिन की लिमिट लगा दी है, जबकि Grok घिबली स्टाइल की तस्वीरें उतनी क्लीन और फीलिंगफुल नहीं बना पा रहा है।

फ्री में घिबली स्टाइल इमेज बनाने के 7 सॉलिड जुगाड़

  1. Deep Dream Generator: AI आधारित इमेज स्टाइल टूल जो फोटो को आर्ट में बदल देता है।
  2. Prisma (Mobile App): फोटो को आर्टिस्टिक लुक देने वाला ऐप, जिसमें घिबली जैसे फिल्टर्स भी मिलते हैं।
  3. Fotor: ऑनलाइन टूल जो आपकी तस्वीरों को कलात्मक अंदाज़ में बदलता है।
  4. (लिंक उपलब्ध नहीं है) AI के ज़रिए घिबली जैसे स्टाइल वाली इमेज जनरेट करता है।
  5. insMind: इस टूल में Animation और घिबली जैसी थीम में फोटो बदलने के विकल्प हैं।
  6. Hugging Face Diffusers: टेक्निकल यूजर्स के लिए बढ़िया टूल, जो कस्टमाइज्ड इमेज जेनरेशन की सुविधा देता है।
  7. Bing Image Creator: Microsoft का टूल जो DALL·E की मदद से घिबली लुक में इमेज बना सकता है
Lovely Shukla Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search