भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में पचमढ़ी नगर की नजूल भूमि को अभयारण्य की सीमा से पृथक किये जाने का निर्णय लिया गया। पचमढ़ी नगर का 395.931 हेक्टेयर नजूल क्षेत्र पचमढी अभयारण्य की सीमा से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। यह अभी साडा के प्रशासनिक नियंत्रण में है। इससे पहले 22 दिसम्बर 2017 को अधिसूचना द्वारा पचमढ़ी अभयारण्य की परिधि पर स्थित 11 ग्रामों को अभयारण्य से बाहर किया गया था और कुछ ग्रामों को इन्क्लोजर में रखा गया था।
पैरा-ओलिम्पिक विजेताओं को 50 लाख और मिलेंगे
मंत्रि-परिषद द्वारा पैरा-ओलिम्पिक में पदक विजेता खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि दिए जाने का अनुमोदन दिया गया। मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पैरा-ओलिम्पिक-2024 में कांस्य पदक विजेता खिलाडियों को 50 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जिससे कुल सम्मान राशि 1 करोड़ रुपए हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा पैरा-ओलम्पिक खिलाडी सुश्री रुबिना फ्रांसिस और कपिल परमार को पैरा-ओलिम्पिक खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की थी। 28 अगस्त से 8 सितंबर 2024 को पेरिस (फ्रांस) में आयोजित पैरा ओलिम्पिक खेलों में म.प्र. की खिलाडी सुश्री रुबिना फ्रांसिस ने शूटिंग खेल में कांस्य पदक एवं कपिल परमार ने ब्लाइंड जुडो खेल में कांस्य पदक अर्जित किया था।
नक्सल प्रभावित तीन जिलों में विशेष सहयोगी दस्ता
मंत्रि-परिषद ने नक्सल प्रभावित तीन जिलो बालाघाट, मण्डला एवं डिण्डोरी में विशेष सहयोगी दस्ते के लिये एक वर्ष के लिए 850 पदों की स्वीकृति प्रदान की है।
इनके साथ ही पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए “राज्य केंद्रीयकृत पेंशन प्रोसेसिंग सेल” के गठन को मंजूरी दी गई है। मऊगंज, मैहर और पांढुर्णा तीन जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालयों के लिए कुल 16 पद और 4 जिलों में नाप-तौल कार्यालय के लिए कुल 13 पदों की स्वीकृति दी गई।
नक्सल प्रभावित 3 जिलों के लिए 850 पद मंजूर,पैरा-ओलिम्पिक विजेताओं को 50 लाख और मिलेंगे









Leave a Reply