‘रामायण’ के सेट से फिर लीक हुई फोटो, सजे दिखे रणबीर-साई, राम-सीता का फस्ट लुक हुआ वायरल

Divya Raghuwanshi Avatar

नई दिल्ली. रणबीर कपूर और साईं पल्लवी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म की शूटिंग कहां हो रहा है, ये कोई नहीं जानता, लेकिन फिल्म के सेट से पहले अरुण गोविल और लारा दत्ता के बाद अब फिल्म के लीड जोड़ी रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं. शनिवार को नितेश तिवारी की फिल्म के सेट से दोनों कलाकारों की तस्वीरें भी ऑनलाइन लीक हो गईं जिन्हें देखकर फैंस की इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई हैं. इन तस्वीरों में दोनों सितारे भगवान राम और माता सीता की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं. लेकिन, फिल्म के सेट से पहले कैकेयी (लारा दत्ता) और दशरथ (अरुण गोविल) की तस्वीरों के लीक होने के बाद अब फिल्म के सेट से राम और सीता के किरदार में नजर आने वाले रणबीर कपूर और साई पल्लवी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो मेकर्स का सिर दर्द बढ़ा सकता है.

लीक हुई तस्वीरों में रणबीर कपूर ‘राम’ के किरदार में मैरून कलर की धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं. उनके एक कंधे पर उसी रंग का दुपट्टा हैं. वहीं, गले में सोने का हार और बाजूबंद भी पहना हुआ है. रणबीर लंबे बालों में काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं और उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी दिख रही है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सीता के किरदार में साई पल्लवी भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी पहनी हुई है. वे काफी हैवी ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहने हुए नजर आ रही हैं.

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search