
भोपाल। Colors TV के कंटेंट क्रिएटर विशाल कुमार शर्मा सहित शहर के चुनिंदा युवा इन्फ्लुएंसर्स को भारत सरकार के केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। इस इन्फ्लुएंसर्स मीट-अप में युवाओं ने मंत्री जी से प्रेरणादायी चर्चा की और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर विचार साझा किए।
बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “स्वदेशी अपनाओ” के आह्वान और केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अपील पर यथासंभव स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का संकल्प लिया।
इन्फ्लुएंसर्स ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए स्वदेशी को बढ़ावा देने और समाजहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम का समापन मंत्री जी के साथ यादगार तस्वीरों और युवाओं के उत्साहपूर्ण संदेशों के साथ हुआ |











Leave a Reply