kalka Mandir में भजन बंद करवाने वाले एसआई का तबादला

Rakesh Mathur Avatar

इंदौर। महाशिवरात्रि पर रात साढ़े 10 बजे kalka Mandir में भजन संध्या कार्यक्रम बंद करवाने के जिम्मेदार एसआई अनिल गौतम का खजराना तबादला कर दिया गया है। पिछले 2 दिन से विभिन्न संगठन भजन संध्या बंद करवाने के विरोध में लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस के खिलाफ शनिवार देर तक हजारों लोगों ने मंदिर के बाहर तथा विजयनगर चौराहे पर धरना दिया व प्रदर्शन किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया।


प्रदर्शनकारियों को शांत करने डीसीपी जोन 2 के एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह पहुंचे। लोगों ने उनसे कहा कि मंदिरों में भजन बंद करवाने के बजाय पुलिस देर रात तक चलने वाले पब और होटल बंद करवाए। उन्हें बताया गया कि यदि पुलिस समय पर पब तथा देर रात तक नशा बेचने वालों पर रोक नहीं लगाएगी तो हिंदू संगठनों से जुड़े लोग इन्हें जबरन बंद करवाएंगे। भक्तों ने चेतावनी दी कि आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एडिशनल डीसीपी ने आश्वस्त किया कि नशा बेचने वालों तथा देर रात चलने वालें और तेज आवाज में डीजे बजाने वाले पबों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि को इंदौर के विजयनगर स्थित कालका मंदिर में भजन संध्या चल रही थी.तभी वहां पुलिस-प्रशासन वे निर्देशों का हवाला देते हुए भजन संध्या को बंद करवा दिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी और भक्तों में नाराजगी देखने को मिली। उसके बाद मामल ने तूल पकड़ा और शनिवार देर रात भारी संख्या में लोग विजयनगर चौराहे पर जमा हो गए। वे पुलिस व प्रशासन के इस कदम का विरोध कर रहे थे। इसे देखते हुए विजयनगर चौराहे पर तीन थानों की फोर्स तैनात की गई। इस दौरान पुलिस के उच्च अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को पबों और क्लबों को समय से बंद कराने का आश्वासन दिया। वहीं,कुछ संगठनों के कार्यकर्ता पबों और क्लबों के बाहर से से वीडियो कॉल पर पब और क्लब बंद होने की जानकारी देते रहे।

जरूर पढ़िए – https://thedivyabharat.com/gas-to-stop-15-year-old-pollution-in-delhi-on-march-31-big-step-of-government-to-stop-pollution/

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search