भोपाल में वरिष्ठ पत्रकार अनिल दुबे का निधन

Rakesh Mathur Avatar

भोपाल। वरिष्ठ पत्रकार अनिल दुबे का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वे 55 वर्ष के थे तथा कुछ समय बीमार थे। वे 2016 से भोपाल में पदस्थ थे तथा अंतिम दिन तक एक पत्रकार के रूप में सक्रिय थे। वे प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संवाददाता थे। पीटीआई में शामिल होने से पहले दुबे ने हिंदुस्तान टाइम्स और हितवाद जैसे अखबारों के साथ काम किया था। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। परिवार के अनुसार, बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद दिल का दौरा पड़ा था।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुबे के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, दुबे ने हमेशा जनहित के मुद्दों पर पत्रकारिता के मूल्यों को प्राथमिकता दी। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मैं बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।” पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी एक्स पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। कांग्रेस नेता ने लिखा, “ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search