राणा सांगा विवाद : सपा सांसद सुमन के घर पर हमला

Rakesh Mathur Avatar

आगरा। राणा सांगा पर दिए गए बयान के विरोध में सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर बुधवार को करणी सेना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने वहां खड़ी सभी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, कुर्सी, बैंच आदि जो मिला सबको तहत-नहस कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया लाठियां चला कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहर में थे। वे अपने 8 साल के शासन की उपलब्धियां बताने आए थे।

भीड़ को रोकने आई पुलिस पर भी भीड़ ने हमला बोल दिया जिसमें इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसवाले घायल हो गए। सपा सांसद सुमन उस समय घर पर नहीं थे। उनके घर में मौजूद लोग बुरी तरह से सहम गए। करणी सेना की भीड़ बुलडोजर लेकर पहुंची थी। दर्जनों लोग बुलडोजर पर सवार होकर आए थे।

मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन यह प्रदर्शनकारी पीछे के रास्ते से अपार्टमेंट में घुस गए। उपद्रवियों ने पुलिस इंस्पेक्टर आलोक कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग शुरू किया। जो भी हाथ लगा उसे पीट दिया। लाठीचार्ज होते ही करणी सेना के कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए।

सपा कार्यकर्ता भी पहुंचे

सपा सांसद के घर पर हमले की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ता भी उनके घर पहुंच गए। यहां करणी सेना और सपा के कार्यकर्ताओं का आमना सामना हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। इसके बाद भी मामला नहीं संभला तो तो कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई। पुलिस को बैरिकेडिंग करके करणी सेना के लोगों को रोकना पड़ा। गुस्साए लोग जय श्री राम, जय भवानीके नारे लगा रहे थे। इनका रास्ता रोकने की कोशिश की गई तो एक्सप्रेसवे से शहर के अंदर घुस गए। इसके बाद पुलिस ने सांसद के घर वाली सोसाइटी का गेट बंद करवा दिया, लेकिन ये लोग पीछे के रास्ते से वहां घुस गए।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search