तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस के दिग्गज नेता Shashi Tharoor से पिछला लोकसभा चुनाव हारने वाले Rajeev Chandrasekhar केरल भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष होने वाले हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री Chandrasekhar इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। उनके निर्वाचन की घोषणा सोमवार को पार्टी की राज्य परिषद की बैठक के बाद किए जाने के संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक Prahlad Joshi सोमवार को आधिकारिक तौर पर उनकी नियुक्ति की घोषणा कर सकते हैं।
रविवार को Chandrasekhar ने Thiruvananthapuram में बीजेपी मुख्यालय में पद के लिए नामांकन पत्रों के दो सेट दाखिल किए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष K Surendran और वरिष्ठ भाजपा नेता Kummanam Rajasekharan, V Muraleedharan, PK Krishnadas, MT Ramesh, के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री Suresh Gopi और George Kurian भी मौजूद थे। वह एनडीए की केरल इकाई के उपाध्यक्ष हैं। केरल में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनका जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके माता-पिता केरल के थे।
60 वर्षीय चंद्रशेखर के पास दो दशकों का राजनीतिक अनुभव हैं। वे केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास और उद्यमिता, और जल शक्ति विभागों के राज्य मंत्री (2021-24) रह चुके हैं। तीन कार्यकाल (2006-24) तक Karnataka से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य किया।
चंद्रशेखर ने एनडीए उम्मीदवार के रूप में तिरुवनंतपुरम से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस नेता शशि थरूर से 16,077 मतों से हार गए। 2018 में चुनाव आयोग में दिए शपथ पत्र के अनुसार उनकी वार्षिक आय 28 करोड़ रुपए थी। उनके ससुर बीपीएल समूह के संस्थापक टीपीजी नांबियार हैं। यह चुनाव मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के कारण हो रहा है।
मीडिया में बड़ा दखल
चंद्रशेखर ने 2006 में Asianet communications में निवेश के माध्यम से कदम रखा। उसके बाद 2008 में Rupert Murdoch के News Corp के साथ संयुक्त उपक्रम चलाया। Republic TV की मूल कंपनी ARG Outlier Media में उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपए का निवेश किया।











Leave a Reply