भोपाल में लोगों ने जमकर खेली होली

Rakesh Mathur Avatar
Bhopal CM Holi

भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी शहरों और गांवों में शुक्रवार को रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया गया। रमज़ान के जुमे की नमाज भी शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। आम लोगों के साथ ही राजनेताओं ने भी जम कर रंगों का त्योहार मनाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भापाल और अपने गृहनगर उज्जैन में होली खेली, फिर लोगों के घरों में उनसे मुलाकात की। राजधानी भापाल तथा सबसे बड़े शहर इंदौर में भी जमकर होली खेली गई लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। आदिवासी अंचल में होली के दिन होने वाली परंपराओं को देखने लिए भी लोगों की भीड़ उमड़ी. वहीं होली और रमजान के जुमे के मद्देनजर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट रही और जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।

भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने लोगों के साथ खूब होली खेली। सीएम हाउस में ब्रज की होली खेली गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी लोगों के साथ होली खेली उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। हिंदू, मुसलमान और ईसाई साथ मनाते आए हैं। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में भी रहवासियों ने जमकर होली खेली।

Fine Enclave , Kolar Road , Bhopal
Fine Enclave , Kolar Road , Bhopal

भोपाल के इतवारा की उमराव दुल्हा मस्जिद के बाहर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाए ताकि जुमे की नमाज बिना किसी तनाव के अदा की जाए। वहीं, होली का जुलूस भी निकाला गया।

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने सीएम को गुलाल लगाया

भोपाल सहित प्रदेश के हर जिले में पुलिसकर्मी और अधिकारी भी होली के रंग में डूबे नजर आए। पुलिस जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ देखा जा सकता था।
भोपाल के नेहरू नगर स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस की होली का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने वहां पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गुलाल लगाया।

होली के रंग साधु संतों के संग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन में “होली के रंग-साधु संतों के संग” कार्यक्रम में ढोल, डमरू, वेद ऋचाओं की गूंज के बीच अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी जी महाराज ने गुलाल लगाकर होली की मंगलकामनाएं दी। श्री रविंद्र पूरी जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उज्जैन को संपूर्ण भारत की सांस्कृतिक राजधानी बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने में हम साधु-संत संपूर्ण रूप से साथ है।
मुख्यमंत्री ने साधु संतों की चरण वंदन करते हुए कहा कि साधु-संतों का स्नेह और आशीर्वाद इस जन्म की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उज्जैन के महत्व का उल्लेख किय़ा।
हुरियारों का जुलूस

भोपाल के जुलूस में टैंकरों से हुर्रियारों की टोलियों पर रंगों की बौछारें छोड़ी गई। लोग ढोल नगाड़ों पर नाचते-गाते शहर के अलग अलग हिस्सों में जुलूस के रूप में गए। । प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी होली के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा कार्यकर्ताओं को रंग-गुलाल लगाएंगे। दोपहर में भाजपा कार्यालय में होली का आयोजन होगा। बीजेपी के नेता, कार्यकर्ता रंग-गुलाल लगाकर होली मनाएंगे।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search