इस्लामाबाद ईएमएस.पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। देश पर कुल कर्ज़ 80 हजार अरब पाकिस्तानी रुपये से अधिक हो चुका है। महंगाई दर 30% के पार पहुँच गई है. जिससे आम जनजीवन त्रस्त है। आवश्यक वस्तुएँ जैसे आटा, दूध और दवाइयाँ आम लोगों की पहुँच से बाहर हैं।
विदेशी मुद्रा भंडार ऐतिहासिक निचले स्तर पर है. रूपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर हो रहा है।
इस आर्थिक बदहाली के कई कारण हैं। लंबे समय से राजनीतिक अस्थिरता, कट्टरपंथ को बढ़ावा, सैन्य तंत्र का अत्यधिक हस्तक्षेप और भ्रष्टाचार ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है
स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने हाल ही में अपनी मौद्रिक नीति दर 22% पर स्थिर रखी है.
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मिली राहत से आर्थिक संकट दूर नहीं हो रहा है. कर्ज चुकाने लिए जो नया कर्ज लिया जा रहा है. उसके बदले वित्तीय संस्थाओं द्वारा कडी शर्तें और नीतिगत बदलावों की शर्त रखी जा रही है, जिसे पूरा कर पाना पाकिस्तान सरकार के लिए आसान नहीं है।
कर्ज चुकाने के लिए कर्ज़ को बढ़ाया जा रहा है. जिससे पाकिस्तान “कर्ज़ के जाल” में फंसता जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर खड़ा हो गया है. ऐसे में किस तरह से भारत के साथ युद्ध लड़ पाएगा. पाकिस्तान के लिए यह चिंता का सबसे बड़ा विषय बन गया है.











Leave a Reply