आतिशबाजी से जला नाइटक्लब, 59 की मौत

Rakesh Mathur Avatar

स्कोप्ये। उत्तरी मैसेडोनिया के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग में जलकर 59 लोगों की मौत हो गई तथा 159 से ज्यादा झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घयना राजधानी स्कोप्ये से करीब 100 किमी पूर्व में स्थित कोकानी शहर में हुई। घटना के समय क्लब करीब 1500 लोग थे। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।


गृहमंत्री तोश्कोव्स्की ने बताया कि क्लब में रविवार रात करीब 3 बजे युवाओं ने आतिशबाजी की जिससे विस्फोटक के कारण छत में आग लग गई। उस समय वहां तेज संगीत बज रहा था। फायर ब्रिगेड के आने के पहले बहुत देर तक कार्यक्रम स्थल पर आग लगी रही। गृहमंत्री ने बताया कि 4 लोगों के गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए है।
उन्होंने बताया कि आतिशबाजी के लिए स्टेज फव्वारे का इस्तेमाल किया गया था जिसकी चिंगारी से छत के ज्वलनशील पदार्थ ने आग पकड़ ली। और पूरे डिस्को में धुआं तथा आग फैल गए।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search