अहमदाबाद एयर क्रैश में 200 से अधिक मौतों की आशंका,विजय रूपाणी समेत कई बिजनेस टायकून थे फ्लाइट में

Divya Raghuwanshi Avatar

अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व CM रूपाणी का निधन:लंदन जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट, 242 लोग सवार थे, सभी की मौत; 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश

गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, जिसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है.

इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया है. विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवारों के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है. देशभर के लोग इस हादसे के बारे में सुनकर दुख और चिंता में हैं. लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट क्रैश हो गई. इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं. हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ है.

फिलहाल रेस्क्यू और बचाव का काम चल रहा है. शहर में फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के सायरनों की आवाज गूंज रही है. शहर की सड़कें बद कर दी गई है और अस्पताल में तुरंत 1200 बेड का बंदोबस्त किया गया है.

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search