Madhya Pradesh में खुलेंगे लो अल्कोहलिक बेवरेज

Mohini Bhade Avatar

1 अप्रैल से 19 धार्मिक स्थानों पर शराब बिक्री होंगी बंद | भोपाल: Madhya Pradesh मे अगले वित्त वर्ष, 1अप्रैल 2025 से लागू होगी नई आबकारी नीति, जिसके तहत प्रदेश में ‘लो-अल्कोहलिक बेवरेज बार’ की शुरुआत होगी।

इन बारों में केवल कम अल्काहोल वाले पेय पदार्थ ही उपलब्ध होंगे, जिनमें अधिकतम 10% तक अल्कोहल की मात्रा होगी। इनमें बीयर, वाइन और रेडी-टू-ड्रिंक पेय शामिल होंगे, जबकि व्हिस्की जैसी अधिक मजबूत शराब पर प्रतिबंध रहेगा।एक अधिकारी के अनुसार, इन बारों में केवल वही पेय पदार्थ बेचे जा सकेंगे जिनकी अल्कोहल मात्रा 10% वी/वी (वॉल्यूम ऑन वॉल्यूम) तक होगी, जिससे अधिक नशीले पेय की बिक्री को रोका जा सके।

धार्मिक महत्व वाले 19 स्थानों पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध नई नीति के तहत, 1अप्रैल से राज्य सरकार ने 19 स्थान जिनमें 17 धार्मिक नगर शामिल हैं, इन जगहों पर शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। इस नीति के बाद राज्य की 47 सराब की दुकानें होगी बंद, प्रतिबंधित क्षेत्रों में शामिल प्रमुख धार्मिक स्ठल हैं:

उज्जैन
ओंकारेश्वर
महेश्वर
मांडलेश्वर
ओरछा
मैहर
चित्रकूट
दतिया
अमरकंटक
सलकनपुर

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गत 23 जनवरी को नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने के बाद शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए कदम
मध्य प्रदेश में वर्तमान में लगभग 460-470 शराब और बीयर बार हैं। अधीकारी के अनुसार नई नीति के तहत लो-अल्कोहल बार की संख्या बढ़ने की संभावना है। हालांकि, धार्मिक स्थलों पर शराब प्रतिबंध से राज्य सरकार को लगभग ₹450 करोड़ के राजस्व नुकसान का अनुमान है।

इस नुकसान की भरपाई के लिए अगले वित्तीय वर्ष में शराब दुकानों के नवीनीकरण शुल्क में 20% की वृद्धि की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश में शराबबंदी कानून लागू नहीं होगा,सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह नीति केवल शराब की सार्वजनिक बिक्री और उपभोग को नियंत्रित करेगी, लेकिन व्यक्तिगत रूप से शराब खरीदने, रखने और पीने पर कोई रोक नहीं होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा घोषित यह नई नीति धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान करते हुए शराब सेवन को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Mohini Bhade Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search