भारत ने सिंधू जल समझौता रोका, पाकिस्तानी दूतावास और अटारी बॉर्डर होगा बंद

Lovely Shukla Avatar

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार (22 अप्रैल) को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 28 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उन लोगों का इलाज चल रहा है. आपको जानकारी दे दे की हमले के वक्त आतंकियों ने चुन-चुनकर पर्यटकों को निशाना बनाया. इस हमले से पूरे देश और दुनिया में आक्रोश है. वहीं आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है.

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में कुछ बड़े फैसले भी लिए गए हैं.

वही विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सीसीएस की बैठक में जो फैसले लिए गए हैं वह मीडिया के सामने रखे हैं जो इस प्रकार हैं.

1.सिंधु जल समझौते को रोक दिया गया है.

2.पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला लिया गया है.

3.भारत में पाकिस्तानी दूतावास को बंद किया जाएगा.

4.48 घंटे में पाकिस्तानी राजनयिकों को भारत छोड़ने को कहा गया है.

5.अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को भी बंद करने का फैसला लिया गया है.

Lovely Shukla Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search