Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सिंकदराराऊ इलाके में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ मचने से कम से कम 60 लोगों की मौत की खबर है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भगदड़ की घटना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने संसद में अपना भाषण बीच में रोक यह जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया-भगदड़ की वजह से लोगों की मौत हुई है। मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। एडीजी जोन और कमिश्नर की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है, उनकी जांच चल रही है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने हादसे पर कहा- यूपी के जिला हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में काफी संख्या में लोगों की हुई मौत व अनेकों के घायल होने तथा आगरा में भी बौध/भीमकथा के दौरान एक युवक की हुई हत्या अति-दुःखद। सरकार इन घटनाओं की जाँच कर उचित कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करे।









Leave a Reply