भोपाल में आपातकालीन स्थिति से निपटने आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, पाँच स्थानों पर विभिन्न रेस्क्यू ऑपरेशन का पूर्वाभ्यास

Divya Raghuwanshi Avatar

ब्लैकआउट के संबंध में रेड एवं ग्रीन अलर्ट सायरन के माध्यम से नागरिकों को किया जायेगा सचेत

भोपाल : 7 मई, 2025

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये नागरिकों को तैयार करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से आज बुधवार 7 मई को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक भोपाल जिले में व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल के अंतर्गत शहर के पूर्व चयनित पाँच स्थलों पर विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का पूर्वाभ्यास किया जायेगा।

मॉक ड्रिल के स्थल और संचालन

  1. भेल क्षेत्र – सर्च एवं रेस्क्यू अभ्यास किया जायेगा।
  2. डीबी मॉल – फायर ड्रिल एवं बचाव और घायलों की निकासी का अभ्यास होगा।
  3. तुलसी नगर – अस्थायी अस्पताल स्थापित कर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का प्रदर्शन किया जायेगा।
  4. न्यू मार्केट – लोगों की सुरक्षित निकासी कर पुलिस लाइन तक पहुँचाने की प्रक्रिया का अभ्यास।
  5. कोकटा मल्टी – भवन ध्वस्तीकरण के दौरान निकासी और रेस्क्यू ऑपरेशन।

ब्लैकआउट और अलर्ट प्रक्रिया

ब्लैकआउट और अलर्ट प्रक्रिया के अंतर्गत शाम लगभग 7:30 से 7:42 बजे के बीच पूरे शहर में ब्लैकआउट किया जायेगा। ब्लैकआउट प्रारंभ होने से पूर्व रैड अलर्ट साइरन दो मिनट तक बजेगा। इस दौरान नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों एवं संस्थानों की सभी रोशनी बंद करें। सड़क पर चल रहे वाहन चालक भी वाहन रोककर हेडलाइट और बैकलाइट बंद रखें। निर्धारित समय पर 7:42 बजे ग्रीन अलर्ट साइरन बजेगा, जो “ऑल क्लीयर सिग्नल” होगा। इसके बाद सभी रोशनियाँ पुनः चालू की जा सकेंगी।

नागरिकों से अपील

कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया है कि मॉक ड्रिल एक सामान्य पूर्वाभ्यास है। उन्होंने सभी भोपालवासियों से इस महत्वपूर्ण अभ्यास में सहयोग करने का अनुरोध किया है ताकि आपदा के समय प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। इससे घबराने या किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। मॉक ड्रिल के दौरान शहर की समस्त दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी।

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search