भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 28 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर प्रदेश को ‘मुक्ति वाहन’ सेवा समर्पित की। यह सेवा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्रारंभ की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नि:शुल्क शव वाहन की सुविधा उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मानव सेवा की दिशा में एक संवेदनशील पहल है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर भी किया गया।












Leave a Reply