बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा 2024 को रद्द करने का मांग कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज ।

Divya Raghuwanshi Avatar
बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा 2024 को रद्द करने की मांग , पुलिस द्वारा लाठीचर्ग

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग है कि बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा 2024 का पेपर लीक हुआ है, जिसके चलते इस परीक्षा को रद्द किया जाए। दूसरी तरफ, आयोग द्वारा परीक्षा रद्द करने की मांग को सिरे से खारीज करते हुए, परीक्षा रद्द करने से साफ इनकार कर दिया गया है।

बीपीएससी के अभ्यर्थियों के पैदल मार्च को रोकने के लिए सीएम आवास के पास लाठीचार्ज और वाटर कैनन के इस्तेमाल के बाद से रविवार को प्रशांत किशोर के समर्थन में हजारों अभ्यर्थी पटना के गांधी मैदान में जुटे थे और उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “एक दिन नारे लगाने से कुछ नहीं होगा।

बिहार में छात्रों का जीवन कई सालों से बर्बाद हो रहा है। यह लड़ाई लंबे समय तक चलानी होगी और इसे अंजाम तक पहुंचाना होगा।”

अरविंद केजरीवाल ने किया बीपीएससी अभ्यर्थियों का समर्थन
“बीजेपी की सरकारें लाठियों के दम पर विरोध की हर आवाज़ को दबाना चाहती हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, ये लोकतंत्र के ख़िलाफ़ सीधा हमला है। छात्र देश का भविष्य हैं, उनकी आवाज़ को दबाने के बजाय सुनिए। प्रदर्शनकारियों पर लाठी चलाना सत्ता में बैठे लोगों की कमज़ोरी और असंवेदनशीलता को दिखाता है। युवाओं के साथ ऐसा अन्याय देश कभी माफ़ नहीं करेगा। हम इन सभी छात्रों के साथ खड़े हैं।

बीपीएससी अभ्‍यर्थी इस परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे थे. इसी बीच जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्‍यर्थियों की छात्र संसद बुलाई.

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इसके लिए उन्‍हें प्रशासनिक अनुमति नही दी गई थी. ऐसे में गांधी मैदान के प्रदर्शन को प्रशासन ने नाजायज घोषित कर दिया और गांधी मैदान खाली करने के निर्देश दिए. इस चेतावनी के बाद भी जब मैदान नहीं खाली हुआ तो छात्रों को खदेड़ना शुरू कर दिया.

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search