पत्रकारों की मांगों के निराकरण के लिए कमेटी बनेगीः डॉ. यादव

Rakesh Mathur Avatar

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा पत्रकारों के हित में रखी गई मांगों के निराकरण के लिए शासन स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल कर पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुरैना जिला मुख्यालय पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के त्रिवर्षीय दो दिवसीय महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी होते हैं। सरस्वती के साधक होने के साथ ही कड़ी मेहनत से सूचनाओं को आमजनों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर, विधायक दिनेश गुर्जर, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया, आशीष अग्रवाल, पूर्व विधायक बलवीर डण्डौतिया, श्रमजीवी पत्रकार संघ के ग्वालियर-चंबल संभाग के प्रभारी एवं प्रदेश भर से आए पत्रकार उपस्थित थे।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search