Delhi Budget : सिर्फ दिल्ली वालों को मिलेगा लाभ

Rakesh Mathur Avatar

नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल बाद बनी भाजपा की सरकार ने मंगलवार को अपना पहला बजट पेश किया। पिछली आम आदमी पार्टी सरकार की कई नीतियों को बदल दिया गया है। महिलाओं को बस में यात्रा के लिए फ्री वाला पिंक टिकट अब नहीं मिलेगा बल्कि महिलाओं को मासिक पास मिलेगा। कभी-कभी यात्रा करने वाली महिलाओं को फ्री बस सुविधा मिलेगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया। उन्होंने अपना पहला बजट भाषण देते हुए कहा, “पिछली सरकार ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को सिस्टम में लाने की कोशिश की। योजनाओं का लाभ केवल उसे मिले जो दिल्ली का नागरिक है, उसी पर राजस्व खर्च हो, किसी ऐरे-गैरै पर नहीं। सभी योजनाओं का सत्यापन होगा। मैं दिल्ली की दीदी हूं।”
बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पानी, स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान दिया गया है। भाजपा सरकार ने बजट के लिए जनता से सुझाव मांगे थे, जिसमें ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए 10,000 से ज्यादा सुझाव मिले। यह बजट दिल्ली के इतिहास का सबसे बड़ा है। पिछला बजट 76 हजार करोड़ रुपये का था, इस बार यह एक लाख करोड़ रुपये का है, जो कि 31.5 फीसदी ज्यादा है।

दिल्ली में स्वच्छता और पानी के लिए ₹9000 करोड़, महिला समृद्धि योजना के लिए ₹5100 करोड़ का आवंटन किया गया है। एमसीडी को 6897 हजार रुपये दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो और भी देंगे।

यमुना सिर्फ नदी नहीं है: सीएम रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज यमुना सीवेज और प्रदूषित पानी से जूझ रही है। हम यमुना नदी की सफाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं है, यह हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। 40 विकेन्द्रीकृत सीवेज प्लांट विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं ताकि कोई भी सीवेज का पानी सीधे यमुना नदी में न छोड़ा जाए।

इलाज के लिए 5 लाख केंद्र, 5 लाख दिल्ली सरकार देगी

एक हजार करोड़ रुपये स्वास्थ्य सेवा के लिए आवंटित किए गए हैं। 320 करोड़ रुपये आरोग्य योजना के लिए आवंटित किए गए हैं। आयुष्मान योजना के लिए 2,144 हजार करोड़ का बजट रखा गया। केंद्र सरकार से 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज के साथ ही दिल्ली सरकार भी 5 लाख रुपए जोड़ रही है। यानी आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख का इलाज मुफ्त मिलेगा।

सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे

दिल्ली में 2025-26 में सीएम श्री स्कूल खोले जाएंगे। स्मार्ट क्लास के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के सरकारी स्कूलों में लैंग्वेज लैब खोली जाएंगी। 9वीं और 11वीं में बच्चों को सबसे ज्यादा फेल किया जाता था।

गार्डन योजना , 70 लाख पौधे लगेंगे

पर्यावरण और वन विभाग के लिए 506 करोड रुपए का बजट आवंटित करती है. दिल्ली पार्क समिति गार्डन योजना बनाई जाएगी, जिसमें 20 करोड रुपए का फंड आवंटित किया गया है जो पार्कों के रखरखाव सुनिश्चित करेगा. हमनें 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

50,000 कैमरे लगेंगे, झुग्गियों के लिए 696 करोड़ रु.

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50,000 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। रेखा गुप्ता ने मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपए का प्रावधान किया। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। सड़क और पुल के बुनियादी ढांचे के लिए 3843 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। झुग्गी-झोपड़ियों और जेजे कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए 696 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एनसीआर क्षेत्र के साथ बेहतर संपर्क हेतु बुनियादी ढांचे के विकास हेतु 1000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं किए गए हैं।

दिल्ली बजट पर आतिशी की प्रतिक्रिया
एक लाइन में कहें तो यह हवा हवाई बजट है। इसे देखकर पता चल गया कि भाजपा ने इकोनॉमिक सर्वे सदन पटल पर क्यों नहीं रखा। – आतिशी, पूर्व मुख्यमंत्री

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search