PM इंटर्नशिप योजना 2025: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तारीख 12 March

Mohini Bhade Avatar
PM Internship 2025

देशभर के युवाओं के लिए बड़ा मौका, पीएम इंटर्नशिप योजना 2025 के दूसरे फेज के आवेदन प्रक्रिया अभी जारी हैं पर जल्द ही यहा प्रक्रिया बंद हो जाएगी 12 मार्च आवेदन की अंतिम तिथि है, तो अगर आप भी इंटर्नशिप करके अपने करियर को सही दिशा में ले जाना चाहते हैं, तो PM इंटर्नशिप योजना 2025 आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आई है। इस सरकारी योजना के तहत आपको देश की टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 12 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करें: pminternship.mca.gov.in

क्या है PM इंटर्नशिप योजना 2025?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का उद्देश्य युवाओं को उनके शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव में बदलने का अवसर देना है। इस योजना के तहत कम आय वर्ग के 18-24 वर्ष के युवाओं को प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा। TCS, रिलायंस, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइम्स ग्रुप, महिंद्रा, इंफोसिस, Wipro आदि जैसी टॉप कंपनियां जो इस योजना में भाग ले रही हैं।
इस योजना के तहत पहले चरण में 1.25 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का लाभ दिया जाएगा, साथ ही अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा और 500 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में व्यावहारिक कार्य का अनुभव भी मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया (Step-by-Step Guide)

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – pminternship.mca.gov.in
स्टेप 2: होमपेज पर “Register” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: नए पेज पर आवेदन फॉर्म भरें
स्टेप 4: आवश्यक जानकारी दर्ज करके “Submit” बटन पर क्लिक करें
स्टेप 5: पोर्टल पर आपकी जानकारी के आधार पर रिज्यूमे तैयार होगा
स्टेप 6: उम्मीदवार 5 इंटर्नशिप अवसरों के लिए आवेदन कर सकते हैं
स्टेप 7: आवेदन फॉर्म सेव करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)

शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI, पॉलिटेक्निक या डिप्लोमा धारक

गैर-प्रधान संस्थानों से नए स्नातक
ITI: मैट्रिक + संबंधित ट्रेड में आईटीआई
डिप्लोमा: इंटरमीडिएट + एआईसीटीई मान्यता प्राप्त डिप्लोमा
डिग्री: यूजीसी/एआईसीटीई मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष
ओबीसी/SC/ST को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट

PM इंटर्नशिप योजना 2025 के फायदे
₹5,000 प्रति माह स्टाइपेंड
₹6,000 का एकमुश्त भुगतान
12 महीने की इंटर्नशिप
500+ टॉप कंपनियों में कार्य अनुभव
नई स्किल्स सीखने का शानदार मौका
कैरियर में बेहतरीन ग्रोथ का अवसर
जल्दी करें! आवेदन की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025

महत्वपूर्ण सूचना:

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – pminternship.mca.gov.in

आवेदन बिल्कुल फ्री है, कोई शुल्क नहीं लगेगा चयनित उम्मीदवारों को 500+ प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा

अगर आप अपने करियर को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, तो देर न करें और तुरंत आवेदन करें अधिक जानकारी के लिए: pminternship.mca.gov.in

Mohini Bhade Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search