वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद संसद में दिए पहले संबोधन में न केवल अपनी भावी नीतियों की विस्तार से चर्चा की बल्कि भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की और पाकिस्तान को आतंकवाद विरोध में मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपति जो बाइडन को अमेरिका का अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति तथा देश की आर्थक तबाही का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका का स्वर्णिम युग शुरू हो चुका है।उन्होंने डब्ल्यूएचओ को भ्रष्ट और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग को अमेरिका विरोधी बताया। ट्रम्प ने जब बाइडन की नीतियों का विरोध कि तब डेमोक्रेट सांसदों ने विरोध किया, एक सांसद को मार्शल की मदद से बाहर निकाला गया उसके बाद डेमोक्रेट सांसदों ने वॉकआउट किया।
अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में अपने वार्षिक संबोधन में मंगलवार को (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह) ट्रम्प ने पाकिस्तान को धन्यवाद देते हुए कहा कि 2021 में अफगानिस्तान में आतंकियों ने 13 अमेरिकी सैनिकों की हत्या कर दी थी। उन्हें पकड़वाने में पाकिस्तान सरकार ने मदद की। ट्रम्प ने रिकॉर्ड 1 घंटा 44 मिनट का भाषण दिया। अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने सिर्फ 1 घंटे का भाषण दिया था। ट्रम्प ने अपने 400 से ज्यादा कदमों की चर्चा की।
उन्होंने भारत, चीन, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया सहित कई देशों पर जैसे को तैसा तर्ज पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा रहा है। यह 2 अप्रैल से लागू हो जाएगा। 1 अप्रैल से इसलिए नहीं होगा क्योंकि वह मूर्ख दिवस है। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं।
ट्रम्प ने भाषण की शुरुआत अमेरिका इज़ बैक, यानी ‘अमेरिका का दौर लौट आया है’ से की। ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने 43 दिन में जो किया है वह कई सरकारें अपने 4 या 8 साल के कार्यकाल में नहीं कर पाईं।
उन्होंने कहा, चीन दोगुना और दक्षिण कोरिया चार गुना ज्यादा टैरिफ लगाता है, जबकि हम उसे सैन्य सहायता देते हैं, लेकिन हम 2 अप्रैल से उन देशों पर उतना टैरिफ लगाएंगे, जो देश हम पर जितना टैरिफ लगाते हैं। इसे रेसिप्रोकल टैरिफ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील और भारत जैसे देश अमेरिका पर अमेरिका द्वारा लगाए जाने वाले टैरिफ से कहीं ज्यादा टैरिफ लगाते हैं। यह स्थिति अनुचित है। ट्रंप ने यह स्पष्ट कर दिया कि जो देश अपने उत्पाद अमेरिका में नहीं बनाते हैं, उन्हें टैरिफ देना होगा और कुछ मामलों में तो टैरिफ देना होगा।
हम फ्री स्पीच वापस लाए
ट्रम्प ने अमेरिका में फ्री स्पीच वापस लाने का भी दावा किया। उन्होंने कहा, “हमने ऐसे सरकारी तंत्र को खत्म कर दिया है, जिसका इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जाता है, जिसके जरिए मौजूदा राष्ट्रपति को मेरे जैसे राजनीतिक विरोधी के खिलाफ बेरहमी से मुकदमा चलाने की इजाजत दी जाती है।”
बाइडेन की पर्यावरण नीतियां खत्म
उन्होंने कहा, “मैंने जो बाइडेन की पर्यावरण नीतियों को खत्म कर दिया, जो देश की सुरक्षा कम कर रही थीं और महंगाई बढ़ा रही थीं। सबसे अहम बात, हमने पिछली सरकार के ‘पागल’ इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) नियम को खत्म कर दिया, जिससे हमारे ऑटो वर्कर्स और कंपनियों को आर्थिक तबाही से बचा लिया।”












Leave a Reply