,

भोपाल में ग्लैमर, फैशन और ब्यूटी का भव्य संगम “श्रृंगार सीजन 2.0”

Divya Raghuwanshi Avatar

भोपाल | भोपाल में 30 मार्च 2025 को एरिना ग्रुप और अपना भोपाल ज्योति ‘स’ मेकओवर के सहयोग से “श्रृंगार सीजन 2.0” का आयोजन किया जा रहा है। यह इवेंट सौंदर्य, फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया में नवीनतम रुझानों को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है।

कार्यक्रम के पूर्व राजधानी भोपाल में पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस भव्य आयोजन में फैशन वॉक, थीम-आधारित ब्यूटी प्रेजेंटेशन, लाइव मेकओवर सेमिनार और लेटेस्ट मेकअप तकनीकों पर वर्कशॉप शामिल होंगी। बॉलीवुड-थीम वॉक, शानदार वेडिंग कलेक्शन शोकेस और पेशेवर पोर्टफोलियो शूट जैसी अनोखी पेशकशें भी आकर्षण का केंद्र होंगी।

मीडिया कवरेज, सोशल मीडिया प्रचार और ब्रांडिंग सपोर्ट के साथ, यह इवेंट मॉडल्स, मेकअप आर्टिस्ट्स, फैशन डिजाइनर्स, फोटोग्राफर्स और ब्यूटी ब्रांड्स के लिए खुद को पहचान दिलाने का बेहतरीन मंच है।

Divya Raghuwanshi Avatar

One response to “भोपाल में ग्लैमर, फैशन और ब्यूटी का भव्य संगम “श्रृंगार सीजन 2.0””

  1. Ariena Group Avatar
    Ariena Group

    Thank you for the publication.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search