लेबर पार्टी से निलंबित सांसद माइक एम्सबरी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र चेशायर में एक व्यक्ति को घूंसे मारकर जमीन पटक दिया था। उसके बाद भी वे उसे लगातार पीटते रहे और अपने सांसद होने की धौंस जमाते रहे। वहां से गुजरने वाले एक व्यक्ति ने बड़ी मुश्किल से पकड़ कर उन्हें हटाया। यह घटना 26 अक्टूबर को हुई थी। अब चेस्टर मजिस्ट्रेट के कोर्ट ने 55 साल के एम्सबरी को 10 हफ्त की जेल की सजा सुनाई और तत्काल जेल भेज दिया। अपील कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी।
मजिस्ट्रेट ने कहा कि मैंने खुद देखा कि आप किस तरह से गुस्से में उस व्यक्ति पॉल फेलोज़ को मार रहे थे। फेलोज़ 45 साल का है। मजिस्ट्रेट ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उस घटना का वीडियो वायरल हो चुका था। एम्सबरी के वकील रिचर्ड डर्बी ने पूछा कि सजा कब से शुरू होगी, मजिस्ट्रेट टान इकराम ने कहा, मेरे कोर्ट से बाहर निकलते ही











Leave a Reply