न्यूज़ीलैंड के वाणिज्य मंत्री एंड्र्यू बेली ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वे सांसद बने रहेंगे। उन्होंने अपने स्टाफ सदस्य के हाथ के उपरी हिस्से पर अपना हाथ रख दिया था तथा कुछ अभद्र से संकेत किए थे और लूज़र कहा था। सप्ताह भर से चल रहे विवाद के बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी, लेकिन विवाद थमा नहीं।
बेली ने कहा कि वे स्टाफ के सदस्यों के साथ बात बातचीत कर रहे थे, उस समय सह सब हुआ। न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रेस ब्रीफिंग नें कहा कि उन्होंने बेली से इस्तीफा नहीं मांगा था। बेली की जगह नेशनल पार्टी के चीफ व्हिप स्कॉट सिम्पसन को नियुक्त किया गया है।
दूसरी ओर विपक्षी लेबर पार्टी के नेता क्रिस हिपकिन्स ने प्रधानमंत्री को एक कमजोर नेता बताया है। बेली पहली बार वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल पार्टी से 2014 में सांसद बने थे। उन्हें 2023 में वाणिज्य और उपभोक्ता मामलों का मंत्री बनाया गया था।











Leave a Reply