India VS Pakistan: के बीच खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 23 फरवरी को हुए इस रोमांचक मैच में विराट कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई और ब्रांड्स, कॉर्पोरेट अकाउंट्स और ऑफिशियल पेज भी इस मजाक में शामिल हो गए।
Blinkit ने किया मजेदार पोस्ट – ‘सॉरी, सॉरी नहीं…’
मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर पाकिस्तान में “टूटे हुए टीवी” के पुराने मजाक को लेकर चर्चा शुरू हो गई। क्विक डिलीवरी ऐप Blinkit ने इस मौके पर एक मजेदार मीम शेयर किया। एक्स (twitter) पर पोस्ट किए गए इस मीम में एक बिलबोर्ड दिखाई दे रहा है, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों से माफी मांगते हुए लिखा गया: “माफ कीजिए, हम 10 मिनट में टीवी डिलीवर नहीं कर सकते।”
इस पोस्ट को उन्होंने मजाकिया अंदाज में कैप्शन दिया, “सॉरी, सॉरी नहीं…” जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।











Leave a Reply