28 हवाई अड्डे 15 मई तक बंद, जिनकी बुकिंग है उनका क्या ?

Rakesh Mathur Avatar

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा उत्तर भारत के कई शहरों पर ड्रोन का उपयोग करके हमला करने की कोशिश के बाद, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को देश भर के 28 हवाईअड्डों को 10 मई से 15 मई की सुबह तक बंद रखने की अवधि बढ़ा दी। इसके साथ ही विमान कंपनियों ने भी इन हवाई अड्डों के बीच अपनी उड़ें रद्द कर दी हैं। जिन हवाई अड्डों को बंद करने की अवधि बढ़ाई गई है, उनमें श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, राजकोट, जोधपुर और किशनगढ़ शामिल हैं। मंत्रालय तथा एयरलाइंस के साथ बैठक के बाद शुक्रवार को यह निर्णय लिया गया।

इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, संबंधित अधिकारियों के नवीनतम निर्देशों के अनुसार, अस्थायी हवाईअड्डे बंद होने के कारण 15 मई को सुबह 5.29 बजे तक इन गंतव्यों के लिए सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, राजकोट, जोधपुर और किशनगढ़।

एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी सलाह भी जारी की है। एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, “भारत में कई हवाई अड्डों के बंद रहने के बारे में विमानन अधिकारियों की अधिसूचना के बाद, जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज, जामनगर और राजकोट जैसे स्टेशनों से आने-जाने वाली एअर इंडिया की उड़ानें 15 मई को 0529 बजे IST तक रद्द की जा रही हैं।

जिनकी बुकिंग है उनका क्या ?

इस अवधि के दौरान यात्रा के लिए वैध टिकट रखने वाले ग्राहकों को पुनर्निर्धारण शुल्क पर एक बार की छूट या रद्दीकरण के लिए पूर्ण धन वापसी की पेशकश की जाएगी।”

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search