देश में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडारः मंत्री

Rakesh Mathur Avatar

नई दिल्ली । देश में सामान्य आवश्यकता की वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक है। चावल, गहूं, चना, अरहर, मसूर, मूंग आदि दालों का जरूरत से अधिक भंडार है। कहीं कोई कमी नहीं है। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों को घबराना नहीं चाहिए और न ही राशन खरीदने के लिए बाजार की दौड़ लगाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, “देश में खाद्यान्न भंडार के बारे में दुष्प्रचार संदेशों पर विश्वास न करें। हमारे पास पर्याप्त खाद्यान्न भंडार है, जो आवश्यक मानदंडों से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा, आवश्यक वस्तुओं के व्यापार से जुड़े व्यापारी, थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता या व्यावसायिक संस्थाएं कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सहयोग करें। जमाखोरी या अनावश्यक भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर आवश्यक वस्तुओं के भंडार के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि चीनी का दो महीने का पर्याप्त स्टॉक है तथा 2025-26 के सीजन में भी चीनी का उत्पादन आशाजनक होने की संभावना है।

Rakesh Mathur Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search