पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा भोपाल देहात के निर्देशन व डॉ नीरज चौरसिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात भोपाल के मार्गदर्शन में थाना बैरसिया पुलिस द्वारा अवैध जहरीली शराब का व्यापार करने वाली दो महिला आरोपीबान को 70 लीटर शराब का विक्रय करते हुये पकड़ा, दिनांक 07.05.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो महिलायें साई मंदिर के सामने विद्या विहार स्कूल के पास बैरसिया रोड पर हाथ भट्टी की कच्ची अवैध युरिया मिश्रित जहरीली शराब विक्रय करने हेतु रखे हुये हैं। सूचना पर बैरसिया पुलिस द्वारा तुरंत एक्शन लेते हुये पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पर मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये की दो महिलाये बताये स्थान पर दिखाई दी जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा तथा उक्त पकडी गई दोनों महिलाओं के कब्जे से मौके पर दो केन जिनमें करीब 35-35 लीटर युरिया मिश्रित हाथ भटटी की बनी कच्ची अवैध शराब को जप्त कर दोनों महिला आरोपौयान केसो बाई विजोरी व प्रिया विजोरी निवासी तरावली कलां विजोरी टपरा को गिरफ्तार किया जाकर थाना बैरसिया में दोनों महिला आरोपियान के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीयान को न्यायालय बैरसिया पेश किया गया ।
गिरफ्तार आरोपीयान का नाम
- केसो विजोरी पनि रजनेश विजोरी उम्र 25 साल निवासी ग्राम तरावली कलो विजोरी टपरा थाना बैरसिया जिला भोपाल
- प्रिया विजोरी पति मुकेश विजोरी उम्र 27 माल निवासी ग्राम तरावली कला विजोरी टपरा थाना बैरसिया जिला भोपाल
जप्त सामग्री
- यूरिया मिलित हाथ भटटी की बनी कच्ची जहरीली शराब की दो केन 35-35 ली कुल 70 लीटर कीमती 7000 रूपये
पुलिस टीम –
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी उनि अरूण कुमार शर्मा के नेतृत्व में उनि साहब सिंह इवने, सउनि उमाशंकर शर्मा प्रआर0 2404 वीरेंद्र सिंह, प्रआर. 1733 खेमेंद्र सिंह, आर0 1615 नरोत्तम सिंह, मआर. 2462 शीला दांगी का विशेष योगदान रहा











Leave a Reply