
घर में मरम्मत के लिए की जाने वाली खुदाई कई बार चौंका भी देती है. एक कपल ने एक पुराना घर खरीदकर जब उसे रेनोवेट करने का काम शुरू किया तो उन्हें उम्मीद नहीं था कि एक सरप्राइज उनका इंतजार कर रहा है. घर के विस्तार के लिए जब दालान के पास की जमीन खोद रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि मिट्टी नीचे खिसक रही है. उसके बाद जो उन्हें पता चला उससे वे ना केवल दंग रह गए, बल्कि सोच में भी पड़ गए कि इसका किया क्या जाए.
36 वर्षीय विक्टोरिया एलिंगटन और उनके 40 वर्षीय पति एंड्रयू उस समय दंग रह गए जब उनकी नजर दालान के नीचे 200 साल पुराने एक गुप्त कुएं पर पड़ी. उनके सामने के दरवाजे के पास स्थित 27 फीट का कुआँ सदियों पुराना माना जाता है. इसमें क्रिस्टल-क्लियर पानी पाया गया.
यह कपल, रेडकार, उत्तरी यॉर्कशायर से है. इसे छुपाने के लिए अनिच्छुक थे, इसलिए उन्होंने इसे अपनी संपत्ति में शामिल करने का एक तरीका ढूंढ लिया. महीनों के प्रयास के बाद, विक्टोरिया और एंड्रयू ने कांच द्वारा संरक्षित एक विशिंग वेल बनाने के लिए एक पंप स्थापित किया.










Leave a Reply