बिहारी अभिनेता पंकज कश्यप की उड़ान: ‘महरानी’ से ‘कोर्ट कचहरी’ तक की कामयाबी की कहानी

Divya Raghuwanshi Avatar

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के छोटे से गांव अररिया में जन्मे अभिनेता पंकज कश्यप इन दिनों अपनी नई रिलीज के लिए खासे उत्साहित हैं। हालिया चर्चित वेबसीरीज ‘जुबिली’ और सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रही सुभाष कपूर निर्देशित ‘महारानी’ में बिहार के वित्तमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के किरदार दिवाकर झा को निभाने वाले पंकज अब TVF की मिनी सीरीज ‘कोर्ट कचहरी’ में एक वकील की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह सीरीज सोनीलिव पर स्ट्रीम हो रही है और TVF ने इसे प्रोड्यूस किया है, जहां पंकज ने बेहतरीन अभिनेता पवन मल्होत्रा के साथ स्क्रीन शेयर की है।

पंकज ने हाल ही में भोजपुरी फिल्म ‘करियठ्ठी’ में भी प्राइमरी रोल निभाया है, जिसका निर्देशन नीतिन चंद्रा ने किया है। यह फिल्म प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म WAVES पर उपलब्ध है। अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद मुजफ्फरपुर के बिहार विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में ग्रेजुएशन करने के साथ-साथ संगीत व थिएटर की प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। 2003 में दिल्ली पहुंचे पंकज पिछले 25 सालों से थिएटर और 18 सालों से फिल्म/टेलीविजन/ओटीटी में सक्रिय हैं।

2003 से 2009 तक दिल्ली के मंडी हाउस थिएटर सर्कल में कई थिएटर गुरुओं से अभिनय की बारीकियां सीखीं। इसके बाद 2009 में मुंबई आकर टेलीविजन में एंट्री की, जहां ‘बालिका वधू’, ‘सावधान इंडिया’, ‘शपथ’, ‘शैतान’ जैसे सीरियल्स में काम किया। मुंबई के उतार-चढ़ाव भरे सफर में हिम्मत बनाए रखते हुए पंकज ने कई अवार्ड विनिंग शॉर्ट फिल्मों जैसे ‘Seasons Greetings’, ‘Rangmanch’, ‘That Man in the Picture’ (रघुबीर यादव के साथ) और ‘The Suspect’ में अभिनय किया।

ZEE5 पर मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म ‘India Lockdown’ में बिहारी मजदूर का किरदार निभाया, जबकि अमेजन प्राइम पर विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित ‘जुबिली’ में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। आगामी प्रोजेक्ट्स में TVF की सीरीज ‘HELLO BACHCHON’, इंडिपेंडेंट फिल्म ‘Land Jihad’ और ‘Neem Karoli Baba’ शामिल हैं। अभिनय यात्रा पर अग्रसर पंकज ग्लोबल फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं।

Divya Raghuwanshi Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author Profile

द दिव्य भारत का एकमात्र उद्देश्य सकारात्मकता के साथ-साथ विश्वसनीय और जन सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है। इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा ध्येय वाक्य – एक कदम दिव्यता की ओर। द दिव्य भारत हमेशा आम जनता / नागरिकों के पक्ष में खड़ा रहने का वचन देता है।

Search